PM Dhan Dhaanya Krishi Yojana 2025 in Hindi: हमारे देश के किसानों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई कृषि योजनाओं की शुरुआत की है, जिनका उद्देश्य है किसानों की आमदनी बढ़ाना, खेती को टिकाऊ बनाना और देश को दाल उत्पादन में आत्मनिर्भर करना। नई योजना का नाम है PM Dhan Dhaanya Krishi Yojana, जिसे Mission for Aatmanirbharta in Pulses के साथ लॉन्च किया गया है।
यह कार्यक्रम दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) में आयोजित हुआ, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने कुल 42 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। आइए जानते हैं कि PM Dhan Dhaanya Krishi Yojana क्या है, इसके तहत किसानों को क्या लाभ मिलेगा और कैसे आप इसका फायदा उठा सकते हैं।
PM Dhan Dhaanya Krishi Yojana क्या है?
PM Dhan Dhaanya Krishi Yojana केंद्र सरकार की एक नई कृषि योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य खेती में उत्पादकता बढ़ाना, फसलों में विविधता लाना और किसानों को बेहतर सिंचाई व कर्ज सुविधाएं देना है। इस योजना के लिए सरकार ने 24,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। इसे देश के 100 जिलों में लागू किया जाएगा, खासकर उन इलाकों में जहां खेती का प्रदर्शन अब तक कमजोर रहा है।
इस योजना के तहत किसानों को न सिर्फ खेती के लिए लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट-टर्म क्रेडिट सुविधा मिलेगी, बल्कि उन्हें आधुनिक सिंचाई और टिकाऊ कृषि तकनीक अपनाने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।
Mission for Aatmanirbharta in Pulses क्या है?
इसके साथ ही मोदी सरकार ने Mission for Aatmanirbharta in Pulses भी लॉन्च किया है। इस मिशन के लिए सरकार ने 11,440 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इस मिशन का मकसद है भारत को दाल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना, ताकि हमें विदेशों से दाल आयात न करनी पड़े। इसके तहत:
- दालों की खेती का क्षेत्र बढ़ाया जाएगा।
- किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज और तकनीकी सहायता दी जाएगी।
- दालों की खरीद, भंडारण और प्रोसेसिंग की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
- फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम किया जाएगा।
योजना के मुख्य उद्देश्य
- खेती की उत्पादकता बढ़ाना: आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना।
- फसल विविधीकरण: किसानों को गेहूं और धान के अलावा दालें, तिलहन और अन्य फसलों की ओर प्रेरित करना।
- आर्थिक आत्मनिर्भरता: किसानों को अधिक आमदनी दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
- सिंचाई और वित्तीय सहायता: खेतों में जल उपलब्धता बढ़ाने और किसानों को सस्ता कर्ज देने की सुविधा।
- ग्रामीण विकास: कमजोर जिलों को कृषि दृष्टि से सशक्त बनाना।
किसानों को क्या लाभ मिलेगा?
PM Dhan Dhaanya Krishi Yojana के तहत किसानों को कई तरह के फायदे मिलेंगे:
- खेती के लिए सरकारी सहायता और कर्ज आसानी से मिलेगा।
- नई तकनीक, बीज और सिंचाई सुविधाएं मिलेंगी।
- फसल उत्पादन बढ़ने से आमदनी में वृद्धि होगी।
- सरकार द्वारा फसल बीमा और एमएसपी में सुधार से सुरक्षा मिलेगी।
- जिन जिलों में खेती पिछड़ी हुई है, वहां सरकारी निवेश और संसाधन बढ़ेंगे।
PM Dhan Dhaanya Krishi Yojana 2025 में कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
सरकार इस योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल जल्द ही शुरू करने वाली है। फिलहाल यह योजना प्रारंभिक चरण में है, लेकिन आवेदन प्रक्रिया लगभग इस तरह होगी:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (लॉन्च के बाद लिंक उपलब्ध होगा)।
- PM Dhan Dhaanya Krishi Yojana Online Registration सेक्शन खोलें।
- किसान को अपनी जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, बैंक खाता और खेती से संबंधित जानकारी भरनी होगी।
- जरूरी दस्तावेज जैसे जमीन का कागज, बैंक पासबुक और पहचान पत्र अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद वेरिफिकेशन होगा और स्वीकृति मिलने पर लाभ सीधे बैंक खाते में आएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत को तेज विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए कृषि सुधार जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में:
- भारत के कृषि निर्यात लगभग दोगुने हुए हैं।
- अन्न उत्पादन में 90 मिलियन टन की वृद्धि हुई है।
- फल और सब्जी उत्पादन में 640 लाख टन की बढ़ोतरी हुई है।
- भारत आज दूध उत्पादन में नंबर 1 और मछली उत्पादन में नंबर 2 देश है।
प्रधानमंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे केवल गेहूं और धान पर निर्भर न रहें, बल्कि दाल और अन्य फसलों की खेती में भी आगे आएं।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि:
- सरकार ने रबी फसलों का एमएसपी बढ़ाया है।
- प्रधनमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 3.9 लाख करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं।
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 1.83 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
- किसानों को जीएसटी में राहत (GST) दी गई है, जिससे कृषि उपकरण सस्ते हुए हैं।
निष्कर्ष
PM Dhan Dhaanya Krishi Yojana 2025 किसानों के लिए एक बड़ा कदम है। इससे न केवल कृषि उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि देश के 100 कमजोर जिलों की स्थिति भी सुधरेगी। साथ ही, Mission for Aatmanirbharta in Pulses से भारत दाल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
अगर आप किसान हैं, तो इस योजना की जानकारी पर नजर रखें। pm dhan dhanya krishi yojana online registration जल्द शुरू होगा, जिसके जरिए आप आवेदन कर सकेंगे। यह योजना भारत के किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।